इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट: आज फेथ ग्राउंड पर होंगे चार मुकाबले

0

भोपाल। 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तहत शुक्रवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच फेथ ग्राउंड पर आयोजित होंगे। ओल्ड कैंपियन मैदान और बाबे अली मैदान पर खेलो एमपी यूथ गेम्स के मुकाबले चलने के कारण इंटर प्रेस टूर्नामेंट के मैच अस्थायी रूप से फेथ ग्राउंड में शिफ्ट किए गए हैं।

टूर्नामेंट समिति के अनुसार, 24 जनवरी से इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मैच पुनः ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल और समापन समारोह 27 जनवरी को ओल्ड कैंपियन मैदान पर ही आयोजित होगा।

आज के मुकाबले:

ग्राउंड क्रमांक–1

डीजीपी इलेवन बनाम नगर निगम – सुबह 9.30 बजे

हमीदिया बनाम भोपाल क्रिकेट क्लब – दोपहर 12.30 बजे

ग्राउंड क्रमांक–2

पब्लिक वाणी बनाम टाइम्स ऑफ इंडिया – सुबह 9.30 बजे

रेट्रो स्टार बनाम एलीट वारियर्स – दोपहर 12.30 बजे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here