मंडला पहुंची ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ की टॉर्च, भव्य स्वागत में उमड़ा जनउत्साह

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ की टॉर्च मंडला पहुंची, जहां खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ इसका भव्य स्वागत किया। दोपहर 3 बजे टॉर्च के आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने स्वागत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और आम नागरिक मौजूद रहे।

टॉर्च आगमन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नेहरू स्मारक, रेडक्रॉस होते हुए पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम तक भव्य टॉर्च रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर को खेलमय वातावरण में रंग दिया। रैली के दौरान ‘मध्यप्रदेश की जय हो, हमारी विजय हो’ थीम सॉन्ग ने माहौल को जोश और प्रेरणा से भर दिया।

कार्यक्रम के बाद टॉर्च को अगले पड़ाव बालाघाट जिले के लिए रवाना किया गया। जिला खेल अधिकारी विकास खराडकर ने बताया कि मंडला में 1700 से अधिक खिलाड़ियों ने ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here