34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

कप्तान अरबाज़उद्दीन के दोहरे प्रदर्शन से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विजयी

एनएसटी न्यूज, भोपाल। कप्तान अवधेश प्रताप सिंह स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत को रामपुर बघेलान, जिला सतना में रामपुर टीम और मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी भोपाल के बीच मुकाबला खेला गया। कप्तान अरबाज़उद्दीन के शानदार दोहरे प्रदर्शन की बदौलत मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। रामपुर की ओर से दीपांशु ने 37 गेंदों में 62 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं राजन कोतवाल ने 18 गेंदों पर 41 और सनी सिंह ने 33 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की ओर से रौनक बिलगोटिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि आदित्य सिंह को 2 विकेट मिले। अरबाज़उद्दीन और अक्षत सोलंकी ने एक-एक विकेट लिया।

241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रजनीश बंसल ने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। कप्तान अरबाज़उद्दीन ने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक पारी खेलते हुए 63 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए। उनके अलावा ओजस्व यादव ने 35 रन और प्रियांशु प्राण ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। भोपाल की टीम ने 8 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रामपुर की ओर से राजन कोतवाल और सौरभ ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के कप्तान अरबाज़उद्दीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार उन्हें मैच के मुख्य अतिथि अशोक सिंह, टूर्नामेंट सचिव विश्वविजय सिंह, धीरज सिंह और कमलेश तोमर द्वारा प्रदान किया गया। मैच से पहले रामपुर बघेलान के विधायक एवं प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles