नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 17वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है। गुजरात जायंट्स अब तक छह मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसने तीन मैचों में जीत हासिल की है और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी छह मैच खेले हैं। उसने भी तीन में जीत हासिल की, जबकि तीन मैच गंवाए। हालांकि, नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे और गुजरात जांयट्स चौथे नंबर पर है। ऐसे में दोनों की ही कोशिश एक दूसरे को मात देकर अंक तालिका में ऊपर चढ़ने पर होगी।
दिल्ली कैपिल्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो चिनेल हेनरी पिछले मैच में आईं और प्रभावित किया, इसलिए उम्मीद है कि वह और बाकी खिलाड़ी अपनी जगह बनाए रखेंगी। गुजरात जायंट्स से अपना विनिंग कॉम्बिनेशन बनाए रखने की उम्मीद है। वैसे यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोफी डिवाइन को फिर से बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाता है, क्योंकि पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं तब उन्होंने 42 गेंद में 95 रन बनाए थे।
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्रीचरणी, नंदनी शर्मा।
गुजरात जायंट्स की संभावित XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, हैप्पी कुमारी।
दिल्ली कैपिटल्स विमेन बनाम गुजरात जायंट्स विमेन लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स वुमन बनाम गुजरात जायंट्स वुमन मैच कब खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन वुमन मैच मंगलवार 27 जनवरी को खेला जाएगा। - WPL 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच कहां खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच वडोदरा में कोतांबी के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। - WPL 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच के लिए कितने बजे टॉस होगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा। - WPL 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच कितने बजे से शुरू होगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। - WPL 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर होगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा। - WPL 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी?
डब्ल्यूपीएल 2026 में गुजरात जायंट्स वुमन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियोहॉटस्टार) पर उपलब्ध होगी।
ये है दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स की पूरी टीम
गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, हैप्पी कुमारी, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहम, तनुजा कंवर, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिन्तिमनी कलिता, शिवानी सिंह, किम गार्थ।
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्रीचरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडला सृजना।


