DC vs GG: आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 3 रनों से पछाड़ा

0

नई दिल्ली: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला 27 जनवरी को खेला गया, जिसमें गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से शिकस्त दी। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और शैफाली वर्मा तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद लिजेल ली भी छठे ओवर की आखिरी गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गईं। 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज सिर्फ 16 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गईं। 13 ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम आउट हो चुकी थी, जिससे टीम दबाव में आ गई।

DC ने 15वें ओवर में अपना छठा विकेट खोया। चिनेले हेनरी 100 रन के टीम स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटी। इसके बाद निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 9 रनों की दरकार थी, लेकिन सोफी डिवाइन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया। सोफी ने आखिरी ओवर में निकी प्रसाद और स्नेह राणा दोनों को आउट करते हुए अपनी टीम को 3 रनों से शानदार जीत दिला दी। दिल्ली की टीम की यह इस सीजन चौथी जीत है, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में चौथे से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। टीम के अब 8 पॉइंट हो गए हैं।

इससे पहले गुजरात जायंट्स की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा, जब मारिजैन कैप ने सोफी डिवाइन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 9वें ओवर में अनुष्का शर्मा को श्री चरणी ने आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। 10 ओवर के बाद टीम ने 2 विकेट खोकर 80 रन बना लिए थे।

इसके बाद बेथ मूनी ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 15 ओवर तक गुजरात के 4 विकेट गिर चुके थे। अगले दो ओवरों में टीम को लगातार बड़े झटके लगे और भारती के साथ बेथ मूनी भी पवेलियन लौट गईं। मूनी ने 58 रनों की अहम पारी खेली। अंत में गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए।

प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here