24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत और न्यूजीलैंड: आखिरी मुकाबले के लिए संभावित टीम और प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में भारत फिलहाल 3-0 से आगे है और टीम की कोशिश होगी कि चौथा टी20 भी जीतकर न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप से रोका जाए। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी वापसी के लिए पूरी ताकत लगाएगी। इस सीरीज में भारत के लिए मुख्य चर्चा का विषय संजू सैमसन की जगह को लेकर है।

संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर में इस सीरीज की तीनों पारियों में संघर्ष किया है। संजू सैमसन ने 10, 6 और 0 रन बनाए हैं। वह आउट ऑफ फॉर्म में दिखे हैं। इनस्विंगर के सामने उनकी कमजोरी फिर सामने आई है। भारत की प्लेइंग इलेवन बात करें अक्षर पटेल ने चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच से एक दिन पहले नेट्स में काफी देर तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। अक्षर पटेल को पहले T20I में क्षेत्ररक्षण करते समय हाथ में चोट लगी थी।

अक्षर पटेल की टीम में होगी वापसी?

चौथे टी20 मुकाबले में अक्षर पटेल की भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना जताई जा रही है। लगातार तीन मैच खेलने के बाद टीम मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या को आराम दे सकता है। अक्षर पटेल के अलावा अर्शदीप सिंह भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने लंबे समय तक अभ्यास किया। ऐसे में अर्शदीप सिंह की हर्षित राणा की जगह अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है।

न्यूजीलैंड टीम चाहेगी कि इन-फॉर्म डेरिल मिचेल ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करें और ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलें, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इसके लिए अपने बल्लेबाजी क्रम में कैसे बदलाव करते हैं। डेरिल मिचेल पहले एक T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। यह देखते हुए कि टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने अब तक कैसा प्रदर्शन किया है, एक विकल्प उनका ओपनिंग करने वाला हो सकता है।

जेम्स नीशम प्लेइंग इलेवन की रेस में शामिल

अन्य खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर डालें तो क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि फिन एलन अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। इस बीच जेम्स नीशम को परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने का पर्याप्त समय मिला है और वह प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन ने नेट्स में पूरी गति से गेंदबाजी जरूर की है, लेकिन फिलहाल उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना कम नजर आ रही है।

ये है भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित XI: डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

ये है भारत और न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकरी फॉल्क्स, बेवन जैकब्स।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles