एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी: सागर डिवीजन का मजबूत आगाज़, दूसरे दिन 234/1

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी सीनियर बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला भोपाल के फैथ क्रिकेट मैदान पर सागर डिवीजन और भोपाल डिवीजन के बीच शुरू हुआ। चार दिवसीय इस मैच में सागर डिवीजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सागर डिवीजन ने 72 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से अरमान वाधवा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन बनाए और वह नाबाद हैं। उनके साथ सेहजदीप बत्रा 97 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच मजबूत साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भोपाल डिवीजन के गेंदबाजों को अब तक एकमात्र सफलता मिली है। तीसरे दिन के खेल में मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है। मैच का तीसरा दिन कल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here