नई दिल्ली : वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग 2026 के 9वें मुकाबले में पुणे पैंथर्स का सामना राजस्थान लॉयंस से हुआ, जिसमें राजस्थान ने पुणे को 6 विकेट से हराया। टूर्नामेंट में हार के साथ शुरुआत करने वाली राजस्थान लॉयंस अब जीत की पटरी पर लौट आई है। इससे पहले राजस्थान ने दुबई रॉयल्स को भी हराया था। वहीं पुणे पैंथर्स की कहानी उल्टी हो गई है। टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन पिछले दो मैचों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, दिल्ली वॉरियर्स ने भी पुणे को 59 रन से मात दी थी।
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली है शीर्ष पर
इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में बदलाव देखने को मिले हैं। इस सीजन में अब तक अजेय चल रही दिल्ली वॉरियर्स 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। पुणे को हराने के बाद राजस्थान लॉयंस के 4 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान ने अपने 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली ने तीनों मैच जीतकर अपनी बढ़त बनाए रखी है। इसके बाद महाराष्ट्र टायकंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर है।