इशान और अक्षर की वापसी? हार्दिक को आराम, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 की संभावित प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (31 जनवरी 2026) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही बढ़त बना चुकी है और वर्तमान में 3-1 से आगे है। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में भारत को 50 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की थी। अंतिम मैच में कीवी टीम की कोशिश होगी कि वे सीरीज को कम से कम 2-3 पर समाप्त कर सकें, जबकि भारतीय टीम इस मैच के जरिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परख सकती है।

अक्षर और इशान की वापसी होगी?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज इशान किशन और अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। इशान पिछले मैच में बाहर बैठे थे जबकि अक्षर पटेल इंजरी की वजह से सीरीज के पहले मुकाबले के बाद से ही बाहर हैं। अक्षर पटेल की चोट तो ठीक हो गई है। ऐसे में आज उनकी वापसी हो सकती है। अक्षर की अगर वापसी होती है तो रवि बिश्नोई को बाहर जाना पड़ सकता है।

हार्दिक पंड्या को आराम मिल सकता है

टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को इस मैच में आराम दिए जाने की संभावना है। उन्होंने अब तक सीरीज के सभी चार मैचों में हिस्सा लिया है और उनका प्रदर्शन भी लगातार अच्छा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के आगमन से पहले पांड्या को यह ब्रेक दिया जा सकता है। वहीं, इस सीरीज में अब तक खराब फॉर्म में रहे संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में शामिल रह सकते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि वह अपने होमटाउन में खेलेंगे। संजू की कोशिश रहेगी कि इस मैच में वह अपना फॉर्म फिर से हासिल कर लें।

IND vs NZ 5th T20I के लिए संभावित XI

टीम इंडिया की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

न्यूज़ीलैंड की संभावित XI: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरियल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here