31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

CIMS भोपाल की ड्राइव अगेंस्ट कैंसर कार रैली सफल

एनएसटी न्यूज, भोपाल। कॅरियर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), भोपाल द्वारा आयोजित स्टेज ज़ीरो कैंसर अवेयरनेस कार रैली “ड्राइव अगेंस्ट कैंसर” सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस पहल का उद्देश्य आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर जांच के महत्व को रेखांकित करना था। रैली का शुभारंभ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय ए.एस. सिंहदेव ने स्वयं पहली कार चलाकर किया और रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी एवं प्रोफेसर डॉ. हमीदुज़्ज़फर घोरी उपस्थित रहे। वहीं यूनिवर्सल वूमन इंडिया 2024 अपेक्शा डाबराल श्रीवास्तव ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार रैली के रूट प्लान, समन्वय एवं संपूर्ण आयोजन प्रबंधन की जिम्मेदारी Genius – The Creative Group द्वारा निभाई गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जन-जागरूकता का संदेश देती रही।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें चार श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। ओपन क्लास में चित्रा मनवानी एवं आयुष, कैंसर कॉन्करर श्रेणी में मधु गुप्ता एवं विशाल, ऑर्गनाइजिंग पार्टनर श्रेणी में ब्लिस फाउंडेशन के भारत गांधी तथा स्टाफ श्रेणी में सोनी टोप्पो को विजेता घोषित किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह रैली समाज को यह संदेश देने में सफल रही कि जागरूकता, समय पर जांच और सकारात्मक सोच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी हराया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles