34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 फाइनल में भोपाल की मजबूत पकड़

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिविजनल मल्टी-डे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भोपाल डिवीजन ने चंबल डिवीजन के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। यह चार दिवसीय फाइनल मुकाबला इंदौर के एमपीसीए क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन चंबल डिवीजन ने अपने पहले दिन के स्कोर 245 रन पर 9 विकेट से आगे खेलते हुए 92 ओवरों में 249 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। भोपाल डिवीजन की अनुशासित गेंदबाजी के सामने चंबल के बल्लेबाज अधिक देर टिक नहीं सके।

जवाब में भोपाल डिवीजन ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 86 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए। भोपाल की ओर से प्रतीक शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 130 रन की शतकीय पारी खेली। मलय श्रीवास्तव ने 57 रन का योगदान दिया। पांचवें विकेट के लिए प्रतीक शुक्ला और आलिफ हसन के बीच 126 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। आलिफ हसन 39 रन और हर्षित शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। चंबल डिवीजन की ओर से निश्चय सिकरवार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इस तरह भोपाल डिवीजन ने पहली पारी में 58 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। मैच का तीसरा दिन रविवार को खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles