29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

WPL 2026: एलिमिनेटर मैच का शेड्यूल तय, इन दो टीमों के बीच होगी टक्कर; मुंबई इंडियंस बाहर

नई दिल्ली: WPL 2026 का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की और एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 122 रन ही बना सकी। इसके जवाब में 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 18.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले के साथ ही यह पूरी तरह साफ हो गया कि WPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में किन टीमों के बीच टक्कर होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम भी पहले ही एलिमिनेटर में पहुंच चुकी थी, जहां उनका सामना अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। ये एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच फरवरी को फाइनल मैच होगा। फाइनल में RCB का सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होगा।

इस मैच के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का सफर इस सीजन समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन ग्रुप स्टेज में 8 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही और पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 6 अंकों के साथ उनकी टीम चौथे पायदान पर रही। वहीं बात करें यूपी वॉरियर्स की तो वह ग्रुप स्टेज के 8 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाए वहीं छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में आखिरी पायदान पर रही।

WPL का यह चौथा सीजन है और इस लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चैंपियन बनी। वहीं 2025 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब WPL 2026 में कौन-सी टीम बाजी मारती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles