केसीएल सीजन-2 का भव्य शुभारंभ, कुश चैंपियंस 30 रन पर ऑल आउट

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। डिजिटल कुशवाहास द्वारा आयोजित कुशवाहा क्रिकेट लीग (केसीएल) सीजन-2 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। अयोध्या बायपास मार्ग, मीनाल गेट नंबर 3 के सामने स्थित उड़ान अकादमी में खेले गए लीग के पहले दिन कुल चार रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में कुश चैंपियंस और फुले फाइटर आमने-सामने हुए, जिसमें कुश चैंपियंस मात्र 30 रन पर ऑल आउट हो गई। लीग के दूसरे मैच में अशोक वॉरियर्स और बुद्धा ब्रिगेड के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अशोक वॉरियर्स ने जीत दर्ज की।

तीसरे मैच में फुले फाइटर और अशोक वॉरियर्स आमने-सामने हुए। इस मैच में अशोक वॉरियर्स के खिलाड़ी वैभव ने 27 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके लगाकर कुल 52 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। चौथे मैच में बुद्धा ब्रिगेड और कुश चैंपियंस की भिड़ंत हुई, जिसमें बुद्धा ब्रिगेड ने 137 रन बनाकर विजय हासिल की। कार्यक्रम के आयोजक और डिजिटल कुशवाहास के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि लीग का दूसरा दिन 1 फरवरी को तीन और मुकाबलों के साथ खेला जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और संस्था के संरक्षक लायन लोकमन कुशवाहा, एडवोकेट सचिन कुमार वर्मा, डॉक्टर सुतेश कुमार शाक्य और इंजीनियर एसके कुशवाहा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here