5वां सैय्यद शकील मोहम्मद आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट छह फरवरी से

0

एनसटी न्यूज, भोपाल। स्थानीय बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम पर 5वां सैय्यद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट 6 फरवरी से खेला जाएगा। सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी की ऑनर हिबा शकील मोहम्मद ने बताया कि यह आमंत्रित टूर्नामेंट हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, नोएडा, जबलपुर, इंदौर, सागर, नर्मदापुरम सहित जिले और भोपाल की स्थानीय क्रिकेट अकादमियों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देना है।  हिबा शकील मोहम्मद के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों से कोई एंट्री फीस नहीं ली जाती है। खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here