सीए फ्रेंड्स क्लब भोपाल का टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–3 संपन्न, टीम हसलर्स बनी चैंपियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सीए फ्रेंड्स क्लब भोपाल द्वारा आयोजित टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन–3 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भोपाल के 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना के साथ रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

फाइनल मुकाबला टीम हसलर्स (कप्तान अनुग्रह) और टीम लीजेंड्स (कप्तान ऋषभ) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीम हसलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 112 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गोविंद रिनवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 गेंदों में 62 रन बनाए, जो फाइनल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा। गेंदबाजी में कप्तान अनुग्रह ने 2 ओवर में 2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम लीजेंड्स 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। दिव्यांशु ने 14 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम जीत से 30 रन दूर रह गई। इस तरह टीम हसलर्स ने 30 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। गोविंद रिनवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राहुल गुर्मलानी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के साथ बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला, जबकि मोहित को बेस्ट फील्डर चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here