34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विराट-रोहित और अगला वर्ल्ड कप, धोनी की टिप्पणी से साफ हुए संकेत

नई दिल्ली : IPL के दो महीनों को छोड़कर महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर सार्वजनिक मंचों से दूर ही रहते हैं। ऐसे में जब भी देश के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी किसी प्रमोशनल या सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई देते हैं, क्रिकेट प्रशंसक उनकी हर बात पर खास ध्यान देते हैं। इस बार भी रोहित शर्मा और विराट कोहली के ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर धोनी ने बेहद साफ और बेबाक राय रखी। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी खिलाड़ी के चयन का पैमाना उम्र नहीं, बल्कि उसकी फिटनेस और मौजूदा प्रदर्शन होना चाहिए। धोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि रोहित या विराट को यह तय करने का अधिकार किसी और को नहीं है कि उन्हें अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं।

कोई क्यों न खेले?

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “क्यों नहीं? अगला वर्ल्ड कप कोई क्यों न खेले? मेरे लिए उम्र कभी भी चयन का पैमाना नहीं रही है। फिटनेस और प्रदर्शन ही सबसे अहम हैं।” धोनी ने आगे कहा कि किसी खिलाड़ी को यह बताने की जरूरत नहीं होनी चाहिए कि उसे खेलना चाहिए या नहीं। चाहे रोहित शर्मा हों, विराट कोहली हों या कोई और, सिर्फ इस आधार पर कि उनकी उम्र 30 से ज्यादा है, यह तय नहीं किया जा सकता कि वे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं।

धोनी ने आगे कहा कि अगर खिलाड़ी फिट हैं और देश के लिए अच्छा करने की भूख रखते हैं, तो उन्हें बड़े टूर्नामेंट से बाहर रखने की कोई वजह नहीं बनती। उनके मुताबिक, यह फैसला पूरी तरह खिलाड़ियों पर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और टीम के लिए योगदान देने को तैयार है, तो उसका अनुभव बेहद कीमती साबित हो सकता है। धोनी ने यह भी जोड़ा कि अनुभव से भरा 20 साल का खिलाड़ी मिलना आसान नहीं होता—जब तक वह सचिन तेंदुलकर जैसा न हो।

विराट कोहली की शानदार लय जारी

गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल के महीनों में खेले गए ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा ने कुल 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। उन्होंने इस सीरीज में 101 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं, विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में लगातार दो बार शून्य पर आउट होना पड़ा, लेकिन सिडनी में अर्धशतक लगाकर उन्होंने दमदार वापसी की। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में विराट ने तीन मैचों में 302 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक भी शामिल थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में विराट कोहली ने फिर से अपनी काबिलियत का जलवा दिखाया और कुल 240 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 80 का रहा, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वहीं, रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में 146 रन बनाए, हालांकि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी में कुछ संघर्ष करना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles