नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में केवल 55 गेंदों में शतक जमाकर भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, वह भारत की तरफ से अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए और इस प्रकार अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
U19 वर्ल्ड कप में वैभव का धमाकेदार पहला शतक
वैभव ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहला शतक लगाया जो 55 गेंदों पर आया। वैभव ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए। खबर लिखे जाने तक वो 100 रन बनाकर खेल रहे थे। यूथ वनडे क्रिकेट में ये वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर का चौथा शतक भी रहा। वैभव अब अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने जिन्होंने 14 साल 316 दिन की उम्र में ये कमाल किया।
इतिहास रचते हुए वैभव ने ठोका सबसे तेज शतक
वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने। उन्होंने यह रिकॉर्ड केवल 55 गेंदों में हासिल किया। फाइनल मुकाबले में वैभव ने 80 गेंदों में 175 रन की तूफ़ानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए आयुष म्हात्रे के साथ 142 रनों की शानदार साझेदारी की, जबकि तीसरे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 89 रनों की सहयोगी पारी भी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान जैसे ही 5 छक्के लगाए, वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए और उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2022 में ब्रेविस ने एक सीजन में कुल 18 छक्के लगाए थे, लेकिन खबर लिखे जाने तक वैभव ने 19 छक्के लगाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।
अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर
29 छक्के – वैभव सूर्यवंशी, 2026
18 छक्के – डेवाल्ड ब्रेविस, 2022
15 छक्के – जैक बर्नहैम, 2016
14 छक्के – माइकल हिल, 2008
14 छक्के – निकोलस पूरन, 2014


