आज भारत और यूएसए का मुकाबला: जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन ग्रुप स्टेज में कुल तीन मैच खेले जाएंगे, जिनमें से एक मुकाबला भारत और यूएसए के बीच होगा। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम और यूएसए के बीच एक वार्मअप मैच भी खेला गया था, जिसमें अमेरिका की टीम ने भारत की ए टीम को कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में फैंस को ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टीम इंडिया डिफेंड करेगी टी20 वर्ल्ड कप का गौरव

भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बरकरार रखने की कोशिश में उतरेगा। टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी और अब टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी। वहीं यूएसए की टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ मैच जीतकर उलटफेर करना चाहेगी। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि भारत बनाम यूएसए मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में कैसे देख सकते हैं।

IND vs USA लाइव मैच देखने के आसान तरीके

भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। लाइव प्रसारण की बात करें तो इस ग्रुप ए मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio हॉटस्टार ऐप पर भी उपलब्ध होगी। अपने स्मार्टफोन पर केवल डेटा खर्च करके आप इस रोमांचक मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।

फ्री में टीवी पर IND vs USA मैच कैसे देखें लाइव?

IND vs USA टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच आप फ्री में DD Sports पर भी देख सकते हैं। इस चैनल पर मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में DD Sports केवल भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा। इसका मतलब है कि भारत के मैचों को इस चैनल पर फ्री में टीवी पर देखा जा सकता है। जिनके घर में फ्री डिश टीवी है, वे DD Sports चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सभी मैचों का आनंद बिना किसी खर्च के ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here