25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

WI vs SCO T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने 183 रनों का लक्ष्य दिया, हेटमायर ने खेली शानदार पारी

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच हुए मुकाबले के साथ हुआ। इसके बाद पहले दिन का दूसरा मैच स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंग्टन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। विंडीज की ओर से शिमरन हेटमायर ने केवल 36 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ब्रैंडन किंग ने 35 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 रन बनाए। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड करी ने 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

WI vs SCO दोनों टीमों की प्लेइंग XI

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, मैथ्यू क्रॉस(विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन(कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, सफयान शरीफ

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड की टीम ने जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को ग्रुप C में इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। स्कॉटलैंड आज अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है और जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेगी। टी20 इंटरनेशनल में अब तक वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच केवल एक ही मुकाबला खेला गया है।

यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुआ था, जिसमें स्कॉटलैंड ने 42 रनों से जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्कॉटलैंड इस वर्ल्ड कप में फिर से बड़ा उलटफेर करने में सफल होती है या नहीं। उनकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों मौजूद हैं, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का सामना इटली, इंग्लैंड और नेपाल जैसी टीमों से होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles