T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs पाकिस्तान मैच – PCB फिर करेगी सरकार से बातचीत

0

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के मामले में पाकिस्तान अब बैकफुट पर नजर आ रहा है। पहले बहिष्कार का ऐलान करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब इस फैसले पर यूटर्न के संकेत दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सिफारिश के बाद PCB अपनी देश की सरकार से दोबारा बातचीत करेगा। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के आयोजन की संभावना फिर से मजबूत हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने पहले कहा था कि वह बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।

पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को अपनी राष्ट्रीय टीम को टी20 विश्व कप में भेजने की मंजूरी दे दी है, लेकिन उसे भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है, जो ICC और उसके ब्रॉडकास्टर्स के लिए आर्थिक दृष्टि से सबसे बड़ा मैच है। इस वजह से श्रीलंका क्रिकेट ने PCB को एक ईमेल भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईमेल में कहा गया है कि कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच 15 फरवरी का अहम मैच न होने से SLC को वित्तीय नुकसान होगा। साथ ही श्रीलंका क्रिकेट और देश की छवि को भी नुकसान पहुंचेगा।

पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे

भारत और श्रीलंका टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से कर रहे हैं। पाकिस्तान अपनी सभी मैच कोलंबो और पल्लीकेले में खेल रहा है। इसका पहला मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला गया, जिसमें सलमान अली आगा की अगुआई वाली टीम मुश्किल में पड़ते-खेलते जीत दर्ज करने में सफल रही। पाकिस्तान ने इस मैच में बमुश्किल नीदरलैंड्स को हराकर जीत हासिल की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सात फरवरी 2026, पाकिस्तान के श्रीलंका के साथ सरकार से सरकार और क्रिकेट स्तर पर हमेशा बहुत करीबी और दोस्ताना संबंध रहे हैं, इसलिए उनके बोर्ड के मेल को ऐसे ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’ खबरों के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से संपर्क किया है और उन्हें याद दिलाया कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान की मदद की जरूरत है। दरअसल, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बिना, श्रीलंका क्रिकेट को गेट मनी, हॉस्पिटैलिटी सेल्स और अन्य स्रोतों से संभावित अतिरिक्त राजस्व का नुकसान होगा।

फैसला सोमवार तक आने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन नकवी ने अपने समकक्ष (शम्मी सिल्वा) को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से सलाह लेंगे और उन्हें जवाब देंगे। ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज किया गया है, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने श्रीलंका के अनुरोध को भी खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी कल से देश में नहीं हैं और आज लौटने वाले हैं। वह भारत मैच के बहिष्कार को खत्म करने के बारे में ईमेल प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाएंगे और फिर सोमवार तक इस मामले पर फैसला लिया जाएगा।’

PCB पहले भी दे चुका है SLC का साथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2025 में श्रीलंकाई सरकार ने पाकिस्तान का मजबूती से समर्थन किया था, जब कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान के दौरे से लौटने की इच्छा जता रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here