केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में SPL क्रिकेट सीजन-8 का भव्य शुभारंभ, ITEP सुपर चैलेंजर्स की दमदार जीत

0

भोपाल, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर के क्रीड़ा प्रांगण में बुधवार को संस्कृत प्रीमियर लीग (SPL) क्रिकेट सीजन-8 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो. हंसधर झा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 54 के पार्षद जितेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने SPL की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल संस्कृति को मजबूत करने वाला मंच बताया। साथ ही परिसर की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. सुबोध शर्मा, साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. सनंदन त्रिपाठी, शिक्षा विभाग के सह निदेशक प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. सोमनाथ साहू, डॉ. नरेश कुमार पाण्डेय, प्रो. अर्चना दुबे, डॉ. संगीता गुंदेचा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार वर्मा, शारीरिक शिक्षा एवं खेल के सहायक निदेशक डॉ. विवेक कुमार सिंह,  अंकुर पांडे सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

13 टीमों की भागीदारी, शिक्षक भी मैदान में उतरेंगे

इस सीजन में कुल 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 8 बालक वर्ग और 3 बालिका वर्ग की टीमें शामिल हैं। विशेष आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दो परिसरीय अध्यापकों की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। SPL सीजन-8 के उद्घाटन मैच में ITEP सुपर चैलेंजर्स ने प्राक् शास्त्री टीम को 89 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। ITEP की ओर से रुद्राक्ष शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों में 65 रन बनाए। गेंदबाजी में तेजराज ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here