नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से होगा। यह टीम इंडिया का टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा। पहले दिन भारतीय टीम ने यूएसए को हराकर विजयी शुरुआत की थी। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ सुपर 8 की दावेदारी को और मजबूत करने पर होंगी। वहीं नामीबिया ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के हाथों हार का सामना किया था। ग्रुप ए में पाकिस्तान अभी टॉप पर है और उसने अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। भारतीय टीम यहां जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है।
T20 वर्ल्ड कप 2026, IND vs NAM मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच कहां खेला जाएगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया के बीच मैच गुरुवार 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में खेला जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच किस समय शुरू होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं भारत और नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज।
नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो।
ये है भारत और नामीबिया का फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
नामीबिया टीम: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।

