NEP vs ITA T20 World Cup: नेपाल ने बड़ा स्कोर चूकाया, इटली के लिए 124 रनों का लक्ष्य

0

नई दिल्ली : मैदान पर आए आरिफ शेख ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए सिंगल और डबल लेकर स्कोर को आगे बढ़ाया और 27 रन बनाए। वहीं दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी मौके का फायदा उठाते हुए बड़े शॉट लगाए और आरिफ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। हालांकि, गेंदबाजी में लौटे कृष्ण कलुगामगे ने दीपेंद्र को क्लीन बोल्ड कर इस पनपती साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद लोकेश बाम केवल 3 रन बनाकर कैच आउट हुए, जबकि आरिफ शेख को जेजे स्मट्स ने आउट किया। विकटों के लगातार गिरने से नेपाल की टीम 123 रनों पर ऑल आउट हो गई। इटली के लिए कृष्ण कलुगामगे ने 3 विकेट लिए, हैरी मैनेंटी को 2 विकेट मिलीं, जबकि जेजे स्मट्स, अली हसन और जसप्रीत सिंह को 1-1 विकेट मिली। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में जीत किसके हाथ लगती है और किसे निराशा हाथ लगती है।

शानदार गेंदबाजी के दम पर इटली के गेंदबाजों ने नेपाल टीम को 123 रनों पर ऑल आउट कर दिया। नेपाल की पारी में कुछ बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारी खेली, लेकिन पर्याप्त योगदान नहीं दे सके, और इसके चलते इटली ने 124 रनों का लक्ष्य तय किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल टीम की शुरुआत खराब रही, और कुशल भुर्तेल केवल 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद आसिफ शेख ने 20 रन बनाए और कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन कृष्ण कलुगामगे ने पौडेल को पवेलियन भेजा और अगले ही ओवर में आसिफ भी आउट होकर लौट गए।

19.1 ओवर में संदीप लामिछाने जसप्रीत सिंह के हाथों कैच आउट हुए और केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जसप्रीत सिंह को यह पहला विकेट मिला। धीमी गति की गुड लेंथ की गेंद पर संदीप ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कवर की ओर हवा में गई, जहाँ फील्डर हैरी मैनेंटी ने आसान कैच पकड़ा। इसके बाद 19.3 ओवर में ललित राजबंशी रन आउट हुए। उन्होंने बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। बल्लेबाज ने कवर की ओर पुश की गई गेंद पर रन लेने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन फील्डर हैरी मैनेंटी ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया, जो सीधे स्टंप को लगा। ललित डाइव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन देरी हो गई और फील्ड अम्पायर ने ऊंगली उठाते हुए उन्हें आउट दिया। इस तरह नेपाल की टीम अपनी पारी 123 रनों पर पूरी कर चुकी है।

नेपाल बनाम इटली मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इटली – एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन।

नेपाल – कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here