नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में कोलंबो में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 रन से चूक गई और जिम्बाब्वे ने शानदार जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में बड़ा संदेश दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 में पहुंचने की राह अब और मुश्किल हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के इस हार का ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल पर गहरा असर पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया टीम इस हार के बाद 2 महत्वपूर्ण अंक खो कर ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है और उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है. वहीं जिम्बाब्वे ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए 2 मुकाबले में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स हासिल कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा जिसने अपने पीछे 2 मुकबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पर है.
इससे पहले जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार 64 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 169/2 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिलचस्प बात यह है कि दो या उससे कम विकेट खोकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यह टी20 इतिहास का सबसे कम कुल स्कोर माना जा रहा है। कप्तान सिकंदर रज़ा ने भी 13 गेंदों में 25 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत फिनिश दिलाया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टिम डेविड की वापसी से टीम को मजबूती मिली, लेकिन जिम्बाब्वे की पारी के दौरान स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गए, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी


