नई दिल्ली : ICC Men’s T20 World Cup 2026 के मैच नंबर-20 में आज (13 फरवरी) कनाडा की भिड़ंत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हो रही है। ग्रुप-डी का यह मुकाबला दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेला जा रहा है। टॉस कनाडा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कनाडा को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों से हराया था, जबकि यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरी हैं।
मुकाबले में कनाडा की प्लेइंग-11: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हेइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल.
मुकाबले में यूएई की प्लेइंग-11: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शरफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद खान.


