27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भारत-पाक मुकाबला: कोलंबो से पहले बैंकॉक में दिखेगा रोमांच, LIVE प्रसारण की पूरी जानकारी

नई दिल्ली : क्रिकेट जगत जहां T20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर नजरें टिकाए है, वहीं बैंकॉक में महिला क्रिकेट का भी एक बड़ा संग्राम होने जा रहा है। ACC वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दिलचस्प बात ये है कि एक ही दिन भारत और पाकिस्तान के मैच होने जा रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप में जहां भारत और पाकिस्तान कोलंबो में आमने-सामने होंगे। वहीं, महिला टीमों के बीच मुकाबला बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

इंडिया ए की कप्तानी राधा यादव कर रही हैं और टीम मौजूदा चैंपियन है। लेकिन इस सीजन टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम को अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात से 7 विकेट की हार झेलनी पड़ी। UAE ने 130 रनों का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अनुष्का शर्मा ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज लय में नहीं दिखे। इस हार ने टीम की बल्लेबाजी गहराई और दबाव में निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब भारत ए की नजरें पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत वापसी पर होंगी।

दूसरी ओर पाकिस्तान ए ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने अपने पहले मैच में 137/6 का स्कोर खड़ा किया और नेपाल को 30 रनों से हराया। कप्तान हफ्सा खालिद ने नाबाद 40 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि अनोशा नासिर ने तीन विकेट लेकर जीत पक्की की। पाकिस्तान ए की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और जीत की लय को कायम रखना चाहेगी।

वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026, IND-A vs PAK-A मैच डिटेल्स
  • तारीख: 15 फरवरी 2026
  • दिन: रविवार
  • समय: दोपहर 12:30 बजे (IST)
  • वेन्यू: टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड

भारत में इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी। टीवी दर्शकों के लिए मुकाबले का प्रसारण कई भाषाओं में किया जाएगा, जिससे क्रिकेट फैंस अंग्रेज़ी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी मैच का आनंद ले सकेंगे।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंडिया A: राधा यादव (कप्तान), हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, मिन्नू मणि, ममता मदिवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकुर, नंदिनी कश्यप, सोनिया मेंधिया, जिंतीमानी कलिता, नंदनी शर्मा, दीया यादव।

पाकिस्तान A: हफ्सा खालिद (कप्तान), युसरा आमिर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, गुल रुख, नोरीन याकूब, वहीदा अख्तर, इमान नसीर, अनोशा नसीर, मोमिना रियासत, सैयदा मासूमा जहरा, उम्म-ए-हानी, लुबना बेहराम, कोमल खान, नेहा शर्मिन।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles