IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा भारत, जानें मैच का समय, वेन्यू और LIVE देखने का तरीका

0

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आज यानी 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने जा रहा है। इस दौरे पर भारतीय महिला टीम मेजबान ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या भारत ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शानदार प्रदर्शन कर पाता है या फिर मेजबान टीम अपना दबदबा बरकरार रखने में सफल रहती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले T20I सीरीज खेली जाएगी। तीन T20I मैच 15, 19 और 21 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद 24 फरवरी, 27 फरवरी और 1 मार्च को तीन ODI मैच होंगे। वहीं, इकलौता टेस्ट मैच 6 मार्च से शुरू होगा। भारतीय T20 और ODI टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम में शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष जैसे कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम

T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी सोफी मोलिनक्स के हाथों में होगी, जबकि ODI टीम का नेतृत्व एलिसा हीली करेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

T20I सीरीज का शेड्यूल
  • पहला T20I – 15 फरवरी, सिडनी (1:45 PM IST)
  • दूसरा T20I – 19 फरवरी, कैनबरा (1:45 PM IST)
  • तीसरा T20I – 21 फरवरी, एडिलेड (1:45 PM IST)
ODI सीरीज का शेड्यूल
  • पहला ODI– 24 फरवरी, ब्रिसबेन (9:20 AM IST)
  • दूसरा ODI – 27 फरवरी, होबार्ट (9:20 AM IST)
  • तीसरा ODI – 1 मार्च, होबार्ट (9:20 AM IST)
  • एकमात्र टेस्ट- 6 मार्च से पर्थ में शुरू होगा
IND vs AUS लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच इस सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, जी कमलिनी।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here