इशान किशन की बड़ी उपलब्धि, युवराज और तिलक की खास सूची में नाम दर्ज

0

नई दिल्ली: इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले में जिस तरह की पारी खेली, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनकी 77 रन की शानदार पारी ने भारत की जीत की मजबूत नींव रखी और दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर पैदा किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। इससे पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाया था। पाकिस्तान के खिलाफ यह सम्मान हासिल करने के बाद इशान ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों की खास सूची में भी अपना नाम दर्ज करा लिया।

इशान ने अभिषेक, तिलक, हार्दिक और युवराज की खास सूची में बनाई जगह

इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और उन्होंने जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इरफान पठान, युवराज सिंह और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली। इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब एक-एक बार जीता है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 4 बार ये खिताब जीता है।

पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी

4 – विराट कोहली
1 – ईशान किशन
1 – अभिषेक शर्मा
1 – जसप्रीत बुमराह
1 – कुलदीप यादव
1 – तिलक वर्मा
1 – हार्दिक पांड्या
1 – इरफान पठान
1 – युवराज सिंह
1 – अमित मिश्रा

आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर

1975 – फारुख इंजीनियर बनाम ईस्ट अफ्रीका (वर्ल्ड कप)
2011 – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका (वर्ल्ड कप)
2023 – केएल राहुल बनाम ऑस्ट्रेलिया (वर्ल्ड क)
2026 – ईशान किशन बनाम पाकिस्तान (टी20 वर्ल्ड कप)

T20I में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय विकेटकीपर

दिनेश कार्तिक बनाम बांग्लादेश (2018)
केएल राहुल बनाम न्यूजीलैंड (2020)
ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज (2022)
ईशान किशन बनाम श्रीलंका (2022)
संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश (2024)
संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
संजू सैमसन बनाम ओमान (2025)
इशान किशन बनाम पाकिस्तान (2026)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here