इंग्लैंड vs इटली: आज का मैच — पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप 2026 में आज सोमवार, 16 फरवरी को 29वां मुकाबला इंग्लैंड और इटली के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर आयोजित होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमें किसी भी फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने उतरेंगी। इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसे जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा। वहीं इटली की टीम ने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। आइए अब इस मुकाबले से जुड़ी अन्य जरूरी बातों पर भी नजर डालते हैं।

इटली के खिलाफ इंग्लैंड की मजबूत प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड की टीम को भले ही अपने पिछले मैच में जीत मिली हो, लेकिन उनका शीर्षक्रम इस टूर्नामेंट में अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया है। खासकर सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों पर है। ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों खिलाड़ी अपनी खोई हुई लय वापस पाना चाहेंगे और टीम को दमदार शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड की संभावित एकादश : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और राशिद खान।

आज इस संभावित संयोजन के साथ उतर सकती है इटली टीम

इटली की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया था। उस जीत में उनके सलामी बल्लेबाज एंथनी मोस्का (62) और जस्टिन मोस्का (60) की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। आज के मैच में भी टीम को इन दोनों से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग में क्रिशन कालुगामागे से बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, ताकि टीम संतुलित खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे सके।

इटली की संभावित एकादश : एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेन्टी (कप्तान), बेन मानेन्टी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामागे और अली हसन।

आज कोलकाता की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की जाती है, जो टी-20 प्रारूप में आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी उछाल और स्विंग मिल सकती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी पड़ती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है और स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है। यहां की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे शॉट्स तेजी से बाउंड्री तक पहुंचते हैं और रन बनाने के अवसर बढ़ जाते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 142 रन रहा है, जो एक प्रतिस्पर्धी लक्ष्य माना जाता है।

कोलकाता में आज के लिए वेदर अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 16 फरवरी को कोलकाता में मौसम एक दम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें आज इंग्लैंड बनाम इटली का मुकाबला?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

आज के मैच में इन स्टार खिलाड़ियों से होंगी बड़ी उम्मीदें

आज के मुकाबले में कई अहम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजरें रहने वाली हैं। टॉम बैंटन ने पिछले 10 मैचों में 232 रन बनाए हैं, जबकि हैरी ब्रूक ने 9 मैचों में 172.72 की शानदार स्ट्राइक रेट से 228 रन जोड़े हैं। इटली की ओर से एंथनी ने 10 मैचों में 238 रन बनाए हैं, वहीं जस्टिन ने 10 मैचों में 280 रन बनाकर शानदार फॉर्म दिखाई है। गेंदबाजी विभाग में आदिल ने 8 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं, जबकि कालुगामागे ने 9 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में आज इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस और टीम मैनेजमेंट की नजरें टिकी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here