ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका — आज का मैच, पिच रिपोर्ट, H2H, संभावित प्लेइंग 11, मौसम अपडेट

0

नई दिल्ली : टी-20 विश्व कप 2026 में आज सोमवार, 16 फरवरी को 30वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी जीत साल 2010 में मिली थी। वहीं पिछले 16 वर्षों में टी-20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही मैचों में कंगारू टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में श्रीलंका के पास इतिहास बदलने का मौका होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी मजबूत परंपरा को बरकरार रखना चाहेगा। आइए अब इस मुकाबले से जुड़ी अन्य जरूरी बातों पर भी नजर डालते हैं।

अब तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2007 में खेला गया था। वहीं तब से लेकर अभी तक इनके बीच कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 15 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जबकि 10 मैचों में श्रीलंका की टीम को जीत मिली है। वहीं इस दौरान उनका एक मैच टाई भी रहा है। इसके अलावा इस मौजूदा विश्व कप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक मैच जीता है और एक हारा है। जबकि श्रीलंका की टीम ने अपने दोनों ही मैच जीते हैं।

आज इस संभावित प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम का आत्मविश्वास थोड़ा प्रभावित हुआ है। हालांकि आज के मैच में कंगारू टीम उस हार को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम के कप्तान ट्रेविस हेड भी इस विश्व कप में अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनसे आज एक जिम्मेदार और प्रभावशाली पारी की उम्मीद रहेगी ताकि टीम मजबूत वापसी कर सके।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है आज श्रीलंका की टीम

इस मौजूदा विश्व कप में श्रीलंका की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार संतुलित प्रदर्शन कर रही है। आज वह इसी लय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। सुपर-8 चरण की दौड़ को देखते हुए यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। खासकर श्रीलंका के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। ऐसे में आज कंगारू बल्लेबाजों को श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, क्योंकि उनका आक्रमण किसी भी समय मैच का रुख बदल सकता है।

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना।

आज पल्लेकेले की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है। जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम

श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज 16 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर बारिश होने की 10 प्रतिशत संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।

कब और कहां देखें आप यह मैच

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी नजरें

मार्कस स्टोइनिस ने अपने पिछले 8 मैचों में 161 रन बनाए हैं। जबकि मैट रेनशॉ ने 5 मैचों में 121.21 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए हैं। इसके अलावा श्रीलंका की तरफ से कुसल ने पिछले 10 मैचों में 335 रन बनाए हैं। जबकि निसांका ने 10 मैचों 246 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में एलिस ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। जबकि महेश तीक्षणा ने 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। आज के इस मैच में इन सभी खिलाड़ियों पर फिर से नजरें रहने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here