IRE vs ZIM: आयरलैंड-जिम्बाब्वे मैच में बारिश से बाधा, मुकाबला रद्द हुआ तो क्या ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंच पाएगा?

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर सिर्फ इन दोनों टीमों के फैंस ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों की भी खास नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, इस मुकाबले के नतीजे पर ही टूर्नामेंट में कंगारू टीम की आगे की राह निर्भर करेगी। फिलहाल मैच स्थल पर बारिश ने खलल डाल दिया है, जिससे मुकाबले के रद्द होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टेंशन भी बढ़ गई है, क्योंकि अगर यह मैच बिना नतीजे के समाप्त होता है तो अंक तालिका का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।

पल्लिकेले स्टेडियम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाना है। अगर यह मुकाबला बारिश के कारण धुला फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बारिश के कारण यह मैच रद्द होने पर जिम्बाब्वे को श्रीलंका के साथ सुपर 8 में एंट्री मिल जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ आयरलैंड की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आपको बता दें कि ग्रुप बी का जो समीकरण है उसके हिसाब से अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम को आगे जाना है तो उसे आज जिम्बाब्वे की हार की दुआ करनी होगी। अगर जिम्बाब्वे जीता यह मुकाबला तो उसे सुपर 8 में एंट्री मिल जाएगी। वहीं अगर आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो सुपर 8 के लिए ग्रुप बी से दूसरी टीम की रेस त्रिकोणीय हो सकती है।

ऐसे में जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका से आखिरी ग्रुप मैच हारा और ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराया तब 4-4 अंक तीनों टीमों के हो जाएंगे। उस स्थिति में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम ही श्रीलंका के साथ सुपर 8 में जगह बना पाएगी। वहीं अगर जिम्बाब्वे बचे हुए दोनों मैच जीता तो वह इस ग्रुप में टॉप पर भी आ सकता है। उसके लिए आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को श्रीलंका को भी हराना होगा और आज भी जीतना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here