नए युग की शुरुआत: सूर्यकुमार ने तोड़ा रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने 2024 के बाद जब से टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया की कमान संभाली है, तब से टीम का प्रदर्शन लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उनकी कप्तानी में भारत अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है, जो उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। Asia Cup में भी सूर्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा ICC Men’s T20 World Cup में भी भारत अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंच चुका है। शानदार जीत प्रतिशत और निरंतर सफलता के दम पर सूर्यकुमार यादव अब टी20 कप्तानी के मामले में Rohit Sharma से भी आगे निकल गए हैं।

अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए प्रदर्शन के आधार पर सबसे सफल कप्तानों की बात की जाए तो निश्चित रूप से Rohit Sharma और MS Dhoni का नाम सबसे पहले आता है, क्योंकि दोनों ने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व कप जिताया है। हालांकि आंकड़ों के लिहाज से अब Suryakumar Yadav सबसे आगे नजर आ रहे हैं। विनिंग प्रतिशत की बात करें तो सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे सफल टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत अब तक सबसे अधिक है, जो उनकी प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता और टीम के लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

भारत के सबसे सफल T20I कप्तान (विनिंग पर्सेंट)
खिलाड़ी मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट विनिंग पर्सेंट (%)
सूर्यकुमार यादव 47 36 7 2 2 82.22
रोहित शर्मा 62 49 12 1 0 79.83
विराट कोहली 50 30 16 2 2 64.58
एमएस धोनी 73 42 28 1 2 59.85
सूर्यकुमार यादव की नजरें अब वर्ल्ड कप जीत पर

Suryakumar Yadav के निशाने पर अब ICC Men’s T20 World Cup का खिताब है। अगर वह अपनी कप्तानी में भारत को विश्व चैंपियन बनाते हैं तो वह MS Dhoni और Rohit Sharma की एलीट सूची में शामिल हो जाएंगे। खास बात यह भी है कि अभी तक किसी भी देश ने लगातार दो टी20 विश्व कप नहीं जीते हैं और न ही इस टूर्नामेंट में कोई मेजबान टीम चैंपियन बनी है।

ऐसे में मेजबान भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। फिलहाल टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंच चुकी है, जहां उसका पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका, 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। सुपर-8 की राह आसान नहीं है और अब सूर्या की कप्तानी की असली परीक्षा शुरू होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here