T20 World Cup : सुपर-8 में टीम इंडिया की पहली भिड़ंत: कब और कहां होगा मुकाबला?

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में अपने सभी चारों मुकाबले जीतकर शानदार अंदाज में सुपर 8 में जगह बनाई है। टीम इंडिया अब अजेय रहते हुए अगले दौर में उतरने जा रही है। इस चरण के पहले ही मुकाबले में भारत का सामना इस सत्र की दूसरी अजेय टीम साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला होने की उम्मीद है।

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट भी हैं। भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ही खिताब जीता था। इस बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और मुकाबला होगा सुपर 8 का। इस मुकाबले में दोनों टीमें एक दूसरे के लिए कठिन चुनौतियां पेश करेंगी। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय हैं। भारत ने ग्रुप ए में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर सुपर 8 में एंट्री की है। वहीं साउथ अफ्रीका ने ग्रुप डी से कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को हराते हुए अंतिम 8 में जगह बनाई थी। अब इन दोनों अजेय टीमों का मैच टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला बन सकता है।

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच की तारीख, टाइमिंग, जगह, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की शुरुआत 21 फरवरी से हो जाएगी। टीम इंडिया अपना पहला मैच इस राउंड में 22 फरवरी (रविवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें सुपर 8 के लिए ग्रुप 1 में रखी गई हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस शाम 6.30 बजे होगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 के मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख पाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।

ये हैं भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका: ऐडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, मार्को यान्सन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रियान रिकल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here