आंकड़ों का विश्लेषण: गिरता औसत बनाम बढ़ती स्ट्राइक रेट — अभिषेक की असली चुनौती क्या?

0

नई दिल्ली : Abhishek Sharma आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबे समय से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। साल 2026 की शुरुआत उनके लिए काफी विरोधाभासी रही है। जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 के बीच खेली गई आठ पारियों में वह पांच बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं, जिसने उनके औसत और निरंतरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि उनकी आक्रामक शैली बरकरार है, लेकिन लगातार शून्य पर आउट होना टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

यह आंकड़ा शीर्ष क्रम के किसी भी बल्लेबाज के लिए चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 224 से ज्यादा का रहा, जो गेंदबाजों के प्रति उनकी आक्रामकता को दर्शाता है। आंकड़े बताते हैं कि जहां उनका औसत लगभग 28 प्रतिशत गिरा है। वहीं स्ट्राइक रेट करीब 20 प्रतिशत बढ़ा है। यह बदलाव सिर्फ फॉर्म का उतार-चढ़ाव नहीं, बल्कि बल्लेबाजी अप्रोच में बदलाव की कहानी भी कहता है।

क्या यह पावरप्ले में ज्यादा जोखिम लेने की रणनीति है? क्या टीम ने उन्हें ‘अटैकिंग रोल’ सौंपा है, जिसमें स्थिरता से ज्यादा प्राथमिकता तेज रनगति को दी जा रही है? अथवा उनकी यह आक्रामकता अब टीम के लिए दोधारी तलवार बनती जा रही है? साल 2026 के इन शुरुआती आंकड़ों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अभिषेक शर्मा की बढ़ती आक्रामकता टीम की ताकत है या उनकी व्यक्तिगत निरंतरता के लिए कमजोरी?

Abhishek Sharma का टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रिकॉर्ड
अवधि मैच पारियां नाबाद रन उच्चतम औसत  BF SR 100 50 0 4s 6s
ओवरऑल 41 40 2 1297 135 34.13 674 192.43 2 8 6 123 88
डेब्यू से दिसंबर 2025 तक 33 32 1 1115 135 35.96 593 188.02 2 6 1 107 73
जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक 08 8 1 182 84 26 81 224.69 0 2 5 16 15

Abhishek Sharma ने जनवरी 2026 से अब तक आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 26 के औसत और 224.69 के शानदार स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा, जो साल 2026 की उनकी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में आया था। हालांकि, आक्रामक अंदाज के बीच वह पांच बार शून्य पर भी आउट हुए, जिसने उनके प्रदर्शन को उतार-चढ़ाव भरा बना दिया है।

अभिषेक शर्मा अब तक 41 में से छह पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। यदि 2026 से पहले अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने छह जुलाई 2024 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उस मैच में भी वह बिना खाता खोले आउट हुए थे। मतलब डेब्यू के बाद से वह दिसंबर 2025 तक सिर्फ एक बार ही डक पर आउट हुए, लेकिन उसके बाद से आठ में से पांच मुकाबलों में खाता नहीं खोल पाए।

जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक Abhishek Sharma की हर पारी का रिकॉर्ड
रन स्ट्राइक रेट 4s 6s विपक्षी टीम मैदान तिथि
84 240 5 8 न्यूजीलैंड नागपुर 21 जनवरी 2026
0 0 0 0 न्यूजीलैंड रायपुर 23 जनवरी 2026
68* 340 7 5 न्यूजीलैंड गुवाहाटी 25 जनवरी 2026
0 0 0 0 न्यूजीलैंड विशाखापत्तनम 28 जनवरी 2026
30 187.5 4 2 न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 31 जनवरी 2026
0 0 0 0 अमेरिका वानखेड़े 7 फरवरी 2026
0 0 0 0 पाकिस्तान कोलंबो (RPS) 15 फरवरी 2026
0 0 0 0 नीदरलैंड्स अहमदाबाद 18 फरवरी 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here