नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे, जिसमें टॉप 8 टीमें सेमीफाइनल की राह आसान बनाने के लिए पूरी मेहनत करती नजर आएंगी। सुपर 8 में जगह बनाने वाली टीमें हैं: भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका। इन टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। अगले दौर, यानी सेमीफाइनल, में कौन सी टीम पहुंचेगी यह कहना मुश्किल है क्योंकि सभी टीमें मजबूत हैं और किसी भी दिन अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने की क्षमता रखती हैं।
पूर्व कोच संजय बांगड़ ने लगाया दांव: भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान
सुपर 8 मुकाबले शुरू होने से पहले कयासों का दौड़ जारी है और सभी क्रिकेट एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि कौन-कौन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इनमें अब युजवेंद्र चहल, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, वरुण एरोन, संजय बांगड़, सबा करीम जैसे खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं। इनमें से टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस बार सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका पहले ग्रुप से जबकि दूसरे ग्रुप से पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम पहुंच सकती है। उन्होंने ये बातें स्टार स्पोर्ट्स पर कही।
पुजारा ने टॉप 4 के लिए भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड को चुना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 सेमीफाइनल को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग रही। भारत के सीनियर स्पिनर चहल ने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की रेस में शामिल माना। वहीं पूर्व बल्लेबाज कैफ ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टॉप 4 में जगह बना सकते हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने सेमीफाइनल के लिए भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और पाकिस्तान पर दांव लगाया, जबकि सबा करीम ने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका को सबसे बड़े दावेदार के रूप में चुना।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स के द्वारा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
युजवेंद्र चहल- भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
चेतेश्वर पुजारा- भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड
मोहम्मद कैफ- भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
वरुण एरोन- भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान
संजय बांगड़- भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान
सबा करीम- भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका


