टी20 वर्ल्ड कप: मोहम्मद आमिर का दावा – “भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा”

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद मुकाबलों में दबदबा बनाए रखने की कोशिश की है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से टीम ने बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाया था, जिससे उन्हें उस समय सफलता मिली थी। लेकिन 2026 के टूर्नामेंट में इस शैली के परिणाम उतने सकारात्मक नहीं रहे। इसी को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने दावा किया है कि भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने हारना मना है यूट्यूब शो में सुपर 8 के ग्रुप-1 से सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों का अनुमान लगाते हुए कहा, “साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज।” जब उनसे पूछा गया कि भारत का नाम क्यों नहीं लिया, तो उन्होंने जवाब दिया, “अगर आप उनके मैच देखेंगे तो पाकिस्तान को छोड़कर हर मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी कमजोर नजर आई है। सुपर-8 में मुकाबले और चुनौतीपूर्ण होंगे। जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रही हैं, वे किसी भी टीम को परास्त कर सकती हैं।”

भारतीय टीम की नजरें इतिहास रचने पर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में ग्रुप-1 में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे हैं। ग्रुप-2 में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका हैं। भारतीय टीम की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचना है। इससे टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएगी। उसके अलावा वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने 2-2 खिताब जीते हैं। वह खिताब की रक्षा करने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से 22 फरवरी को भिड़ेगी

भारतीय टीम सुपर 8 में अपने पहले मुकाबले में रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इसके बाद टीम 26 फरवरी को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारत 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज से टकराएगी। ग्रुप स्टेज में भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात देकर अपनी पकड़ मजबूत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here