नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला शनिवार, 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह ग्रुप-2 का मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 बार हराया है, जबकि 2 बार उसे हार का सामना करना पड़ा। 2009 और 2022 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में मात दी थी। हालांकि, वर्तमान फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम काफी संतुलित नजर आती है। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखी जा सकती है।
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच किन-किन टीमों के बीच होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच ग्रुप के वाई-2 न्यूजीलैं और वाई-3 पाकिस्तान से होगा। - न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। - न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच कब खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच शनिवार (21 फरवरी) को भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे से खेला जाएगा। - न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के पहले मैच का टॉस कब होगा?
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के पहले मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा। - न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के पहले मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के पहले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। - न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


