IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रन का दिया लक्ष्य

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां वह तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से की, जिसमें अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है। अब इस टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 46 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 18 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट लिए, जबकि सोफी मोलिनेक्स और किम गार्थ को 1-1 विकेट मिला।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला – स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, स्नेह राणा।

ऑस्ट्रेलिया महिला – बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मेगन शुट्ट।

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर होगी अहम भूमिका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो सकीं। ऐसे में तीसरे टी20 मैच में इन दोनों ही बल्लेबाजों पर टीम की सफलता की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। टीम इंडिया की दूसरी टी20 मैच में हार का मुख्य कारण अचानक जल्दी-जल्दी विकेट गंवाना रहा, जिसमें मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ढह गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here