J&K के खिलाड़ी ने दिखाया जादू, 92 साल में तीसरा गेंदबाज बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

0

नई दिल्ली : भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट, Ranji Trophy के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच हुबली के स्टेडियम में खेला गया। इस खिताबी मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पूरी तरह दबदबा दिखाया और पहली पारी में हासिल की गई बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने में सफल रही। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में 29 वर्षीय तेज गेंदबाज Aaqib Nabi की अहम भूमिका रही, जिन्होंने टूर्नामेंट में अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से टीम को सफलता दिलाने में बड़ा योगदान दिया।

जम्मू-कश्मीर टीम के 29 साल के तेज गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन को लेकर पूरे सीजन के दौरान चर्चा लगातार देखने को मिल रही थी, जिसमें उन्होंने कुल 10 मुकाबलों में खेलते हुए 12.57 के औसत से 60 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान वह 7 बार एक पारी में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे, जिसमें फाइनल मैच में कर्नाटक के खिलाफ भी उनकी पहली पारी में आकिब ने 5 विकेट हासिल किए थे। आकिब को रणजी ट्ऱॉफी 2025-26 के सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला। वहीं आकिब नबी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जो एक सीजन में 60 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं।

जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी 2025-26 जीत के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिलने पर तेज गेंदबाज Aaqib Nabi भावुक हो गए और कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि टीम ने यह खिताब जीत लिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने J&K के लिए खेलना शुरू किया था, उनका सपना हमेशा से रेड-बॉल क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी जीतने का था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने और पूरी टीम ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया।

आकिब ने कहा कि उनका हमेशा से प्लान सिंपल रहा है—हर मैच में अपना बेस्ट देना और टीम की जरूरत के हिसाब से पूरा एफर्ट लगाना। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सपोर्ट के बिना वह आज यहां नहीं होते। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू और कश्मीर के लोगों को भी आभार व्यक्त किया और जोर देकर कहा कि सुविधाओं की कमी या सीमित रिसोर्स के बावजूद सिर्फ कड़ी मेहनत और सही फोकस से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here