T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पलटा फैसला, पाक गेंदबाज ने लिया रिटायरमेंट यू-टर्न

0

नई दिल्ली: एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से शनिवार रात बाहर हो गई, वहीं रविवार सुबह टीम के एक खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी लेग स्पिनर उस्मान कादिर ने 1 मार्च की सुबह अचानक संन्यास से यू-टर्न लेते हुए खुद को एक बार फिर राष्ट्रीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में उपलब्ध घोषित कर दिया। उनके इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है, खासकर ऐसे समय में जब टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही है।

31 वर्षीय उस्मान ने 3 अक्टूबर 2024 को रिटायरमेंट लिया था और अब अपने फैसले से यू-टर्न मारा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी स्पिनर के यू-टर्न के इस फैसले पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस्मान कादिर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उनके प्रदर्शन ने उन्हें रिटायरमेंट वापस लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा,’पाकिस्तान की यू-टर्न लेने की आदत एक पुरानी कहानी है।’ गौरतलब है कि विश्व कप से पहले पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ खेलने से मना किया था और बाद में यू-टर्न मारते हुए यह फैसला वापस लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस्मान कादिर पाकिस्तान के एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं उनके पिता अब्दुल कादिर पाकिस्तान के जाने-माने लेग स्पिनर थे। सचिन तेंदुलकर और अब्दुल कादिर की कहानियां काफी मशहूर भी हैं। अगर उस्मान की बात करें तो उन्होंने 2020 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2021 में उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने सिर्फ एक ही एकदिवसीय मुकाबला खेला था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,

उस्मान कादिर ने पाकिस्तान के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 31 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि एक वनडे मैच में भी उनके खाते में एक विकेट दर्ज है। उनकी लेग स्पिन ने कई मौकों पर टीम को अहम सफलताएं दिलायी थीं। अब जबकि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद सवालों के घेरे में है और टीम में बड़े रनों की संभावना पहुंच रही है, ऐसे समय में उस्मान कादिर का रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अनुभव और विविधता की तलाश कर रही पाकिस्तानी टीम के लिए उनकी वापसी एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here