29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IND vs ENG सेमीफाइनल: संजू-अभिषेक ओपनिंग तय? रिंकू की वापसी मुश्किल, संभावित प्लेइंग 11

नई दिल्ली : भारत टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है और डिफेंडिंग चैंपियन की सेमीफाइनल में टक्कर इंग्लैंड से होने वाली है। इंग्लैंड की टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और भारत को कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखती है। हालांकि भारतीय टीम भी लगातार जीत दर्ज कर रही है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर वाला होने की उम्मीद है।

वानखेड़े में किसका बजेगा डंका?

भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा जहां खूब रन बनने की उम्मीद है। टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन भी इस बात को मान चुके हैं कि दोनों टीमों के बीच हाई स्कोरिंग मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप को देखें तो दोनों टीमों में गहराई नजर आती है और गेंदबाजी के लिहाज से भी इंग्लैंड भारत के मुकाबले कमजोर तो नहीं दिख रहा है। ये मैच काफी तगड़ा होने वाला है और इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।

सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम

भारतीय टीम फिलहाल अच्छी लय में नजर आ रही है और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बेहद कम है। ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के कंधों पर ही रहने की उम्मीद है। अभिषेक अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा बनाए हुए है और फिलहाल उनके विकल्प भी सीमित हैं। बाकी बल्लेबाजी क्रम में भी वही खिलाड़ी नजर आ सकते हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles