संजू, अक्षर या बुमराह नहीं, सेमीफाइनल में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच बने ये खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : भारत ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले में भारत के लिए अहम 89 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जसप्रीत बुमराह के 18वें ओवर और अक्षर पटेल के दो बेहतरीन कैच भी काफी यादगार रहे, लेकिन इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी को भी इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 7 रन से जीत मिली जबकि भारत ने 253 रन बनाए थे तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी 246 रन बनाए। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि कुछ भी हो सकता है, लेकिन मैच के दौरान कुछ चीजें ऐसी घटित होती है ही है जिससे मैच का रुख पलटता है। इस मैच में बुमराह का 18वां ओवर फेंकना और उसमें सिर्फ 6 रन बनना मैच को पूरी तरह से भारत के हक में कर गया।

सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में संजू सैमसन की 89 रन की पारी को कहां भूल सकते हैं जिसके दम पर भारत का स्कोर 253 तक पहुंचा। हालांकि अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने भी तेज गेंदबाजी की, लेकिन संजू की बात ही कुछ और रही। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने कमाल की फील्डिंग की और 2 बेहतरीन कैच पकड़कर भारत को बड़ी राहत पहुंचाई, लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूप में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हार्दिक पंड्या को दिया गया।

हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन चमका

हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 12 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 38 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें ओपनर फिल साल्ट और ऑलराउंडर सैम करन शामिल थे। फील्डिंग में भी हार्दिक ने कमाल दिखाया और जैकल बेथल को 105 रन पर रन आउट करवाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार थ्रो पर संजू सैमसन ने बेथल को रन आउट किया। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर हार्दिक पंड्या को सेमीफाइनल में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here