रोहित-गेल और CSK-RCB को नजरअंदाज, वॉन ने चुनी IPL की टॉप बैटर, बॉलर, कप्तान, ऑलराउंडर और विकेटकीपर

0

नई दिल्ली : Indian Premier League के 18 सीजन बीत चुके हैं और 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले माइकल वॉन ने इस लीग के बेस्ट बैटर, बॉलर, कप्तान, ऑलराउंडर और विकेटकीपर की टीम का चयन किया। वॉमीडिया रिपोर्ट के अनुसार न ने बेस्ट बैटर के रूप में विराट कोहली को चुना और इसके लिए रोहित शर्मा, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया। वहीं उन्होंने बेस्ट टीम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शामिल नहीं किया।

IPL के बेस्ट प्रदर्शन में शामिल हुए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह

माइकल वॉन से क्रिकबज पर सबसे पहले आईपीएस के बेस्ट बल्लेबाज का चयन करने को कहा गया और उन्होंने इसके लिए क्रिस गेल, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, जोस बटलर का नाम लिया, लेकिन आखिर में विराट कोहली को बेस्ट बैटर बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि वो पिछले कई साल के स्टार बैटर हैं और उनका सफर अब भी जारी है। वॉन से फिर बेस्ट बॉलर के बारे में पूछा गया और इसके लिए उन्होंने राशिद खान, लसिथ मलिंगा का नाम लिया और फिर बताया कि बेस्ट बॉलर तो जसप्रीत बुमराह ही हैं।

मुंबई इंडियंस बेस्ट टीम, धोनी बेस्ट कप्तान

वॉन ने इसके बाद पूछा गया कि आपकी नजर में बेस्ट आईपीएल कैप्टन कौन हैं तो उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम पर विचार करते हुए आखिरी में धोनी को बेस्ट कप्तान का खिताब दिया। बेस्ट आईपीएल टीम ऑफ ऑल टाइम के लिए वॉन ने सीएसके और मुंबई इंडियंस में से मुंबई को चुना। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेस्ट आईपीएल विकेटकीपर के रूप में उन्होंने सबसे पहले क्विंटन डिकॉक का नाम लिया, लेकिन फिर कहा कि यहां सिर्फ और सिर्फ एक ही हैं और वो कप्तान भी रहे हैं और वो एमएस धोनी हैं।

हार्दिक पंड्या बने IPL के बेस्ट ऑलराउंडर

माइकल वॉन ने बेस्ट आईपीएल ऑलराउंडर पर बात करते हुए कहा कि डीजे ब्रावो ने कमाल का प्रदर्शन किया है और इसके बाद उन्होंने किरोन पोलार्ड का भी नाम लिया। हालांकि, आखिर में उन्होंने बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या का चयन किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब वॉन से बेस्ट आईपीएल मोमेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने शेन वॉर्न का नाम लेते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स की पहली सीजन में उनकी कप्तानी में जीतना उनके लिए आईपीएल का सबसे यादगार मोमेंट था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here