20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

PCB ने सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज, 26 मार्च से शुरू होगी PSL; ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहुंचेंगे

लाहौर: Pakistan Cricket Board (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा संबंधी चिंताओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे हैं और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों के खिलाड़ी तय कार्यक्रम के अनुसार अगले सप्ताह से पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर देंगे। Pakistan Super League (PSL) का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। उद्घाटन मुकाबला Lahore Qalandars और Hyderabad Kingsmen के बीच लाहौर में खेला जाएगा। इस बार लीग में पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी और बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। PCB के सूत्रों के अनुसार, मीडिया में आई सुरक्षा संबंधी खबरें पूरी तरह गलत हैं। खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है और वे तय कार्यक्रम के अनुसार शामिल होंगे।

हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अफगानिस्तान सीमा के हालात को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर सवाल उठे थे। विशेष रूप से Peshawar में होने वाले मैचों को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन PCB ने भरोसा दिलाया है कि सभी मैच सुरक्षित माहौल में आयोजित होंगे। इस सीजन में Steve Smith, David Warner, Adam Zampa, Peter Siddle और Marnus Labuschagne जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

PSL का इतिहास भी काफी रोमांचक रहा है। Islamabad United और Lahore Qalandars सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने 3-3 बार खिताब जीता है। इस्लामाबाद ने 2016, 2018 और 2024 में जीत दर्ज की, जबकि लाहौर 2022, 2023 और 2025 में चैंपियन बना। अन्य टीमों में Multan Sultans (2021), Quetta Gladiators (2019), Karachi Kings (2020) और Peshawar Zalmi (2017) ने एक-एक बार खिताब जीता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles