आईपीएल 2026: नंबर-1 गेंदबाज ने डिविलयर्स के सामने किया बड़ा खुलासा

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी में आए एक बड़े बदलाव का खुलासा किया है। यह अनुभवी लेग-स्पिनर इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेलने को तैयार है और बाकी टीम के साथ ट्रेनिंग में जुटा हुआ है। 35 साल के चहल अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं, जिसका असर उनके प्रदर्शन में भी दिख रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खास बात यह है कि चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जो उन्हें लीग का सबसे सफल बॉलर बनाता है। चहल ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के साथ यूट्यूब पर बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें शराब छोड़े छह महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। यह सुनकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने जोर से तालियां बजाकर भारतीय स्पिनर के फैसले की सराहना की।

चहल का बड़ा फैसला: शराब को कहा अलविदा, फिटनेस पर पूरा फोकस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चहल ने कहा, ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है और छह महीने से ज्यादा हो गए हैं। मैं अब 35 साल का हूं इसलिए मैं और ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मैं चाहता हूं कि आईपीएल में लोग मुझसे कुछ सीखें।’

Punjab Kings का दमदार प्रदर्शन, पिछले सीजन में दिखाया असली खेल

पंजाब किंग्स ने पिछले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। वह टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। इस हार से स्पिनर युजवेंद्र चहल समेत पंजाब के खिलाड़ी बहुत निराश थे। चहल को अब भी लगता है कि मार्को यानसेन की मौजूदगी से मैच उनके पक्ष में हो सकता था।

यानसेन के बिना कमजोर दिखी टीम, मैचों में साफ नजर आया असर

Yuzvendra Chahal ने फाइनल मुकाबले को याद करते हुए कहा कि टीम को Marco Jansen की कमी साफ तौर पर महसूस हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “फाइनल में हमें यानसेन की कमी खली क्योंकि वह नहीं थे। अगर वह होते तो हम पक्का चैंपियनशिप जीत जाते। जिस तरह से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की, वह शानदार थी और बैटिंग में भी उनका योगदान अहम रहा। वह आखिर में दो-तीन छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं।” चहल ने आगे कहा कि यानसेन की मौजूदगी टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा देती है। “जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे अब हमारा आत्मविश्वास और भी ज्यादा बढ़ा है। विरोधी ओपनर्स के लिए यह आसान नहीं होने वाला है,” उन्होंने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here