भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, शीर्ष खिलाड़ी का 42 साल पुराना डेब्यू

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम में वर्तमान समय में कई धाकड़ और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने तूफानी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे वनडे हो या टेस्ट, ये खिलाड़ी हर फॉर्मेट में आक्रामक और तेज खेल के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे तेज शतक 1996/97 में दर्ज किया गया था। इस कारनामे को करने वाला खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 42 साल पहले डेब्यू कर चुका था और तब से उसका यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया है।

आपके जहन में ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा कई नाम आए होंगे, मगर यह नाम जिस खिलाड़ी का है वह दिग्गज भारतीय कप्तान और बल्लेबाज रहा है। भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट काफी रोचक है। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, शिखर धवन, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी बनाम गेंद में शतक साल
मोहम्मद अजहरुद्दीन साउथ अफ्रीका 74 1996/97
वीरेंद्र सहवाग वेस्टइंडीज 78 2006
शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया 85 2012/13
कपिल देव इंग्लैंड 86 1981/82
हार्दिक पंड्या श्रीलंका 86 2017
वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 87 2008
वीरेंद्र सहवाग साउथ अफ्रीका 87 2009/10
शिखर धवन अफगानिस्तान 87 2018
मोहम्मद अजहरुद्दीन इंग्लैंड 88 1990
ऋषभ पंत इंग्लैंड 89 2022
1984 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1984 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उनका पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला गया था। यानी करीब 42 साल पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। उस दौर में अजहरुद्दीन ने टेस्ट क्रिकेट में जिस ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाए, वह रिकॉर्ड आज के युवा बल्लेबाजों के लिए भी चुनौती बना हुआ है। वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन का युग बीत चुका है, लेकिन अब ऋषभ पंत के युग में भी अजहरुद्दीन का यह रिकॉर्ड टूटा है। देखना होगा कि अगला कौन इस शानदार रिकॉर्ड को तोड़ पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here