पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उठाए PSL पर सवाल, बताया क्यों है आईपीएल बेहतर

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होगा। वहीं, पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल भी इन दिनों प्रदेश में है। इसमें कोई दो राय नहीं कि आईपीएल का स्तर पीएसएल से कहीं बेहतर है और अब यह बात पाकिस्तान के क्रिकेटर्स भी जुड़े लगे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने अपने ही देश की टी20 लीग पर सवाल खड़े करते हुए आईपीएल को पीएसएल से बेहतर बताया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने अपने देश की टी20 लीग पीएसएल पर सवाल उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने स्पष्ट कारण बताते हुए बताया कि आईपीएल फाइनल क्यों पीएसएल से बेहतर है। अपने एक वीडियो में शहजाद ने खुलकर अपनी राय रखी। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार और उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम की आलोचना की थी।

अहमद शहजाद ने बताया, क्यों आईपीएल है PSL से बेहतर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमद शहजाद ने कहा,”आप आईपीएल देखो जहां दुनिया के एक से बढ़कर एक सुपरस्टार आते हैं। वह जोर लगाते हैं, एक-दूसरे को मात देने की, पीछे छोड़ने की कोशिश करते हैं। खिलाड़ी अगले साल बेहतर से बेहतर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए जोर लगाते हैं, लड़ते हैं। आईपीएल के अंदर जो प्रतिस्पर्धा का स्तर है, वह पीएसएल के पास नहीं है। शुरू में यह थी लेकिन आखिरी के चार सालों में पीएसएल से यह खत्म हो गई।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमद ने आगे कहा,”पीएसएल में आपके पास वही रिटायर्ड प्लेयर्स हैं, जो कमेंट्री करते हैं, आपके ब्रांड वह होते हैं। आप उनके ऊपर ही पैसा लगाते हैं। तो मुझे लगता है कि इतना काफी है, इससे ज्यादा मुझे पीएसएल के बारे में बताने की जरूरत नहीं कि क्या वजह है और क्या नहीं।” यानी शहजाद ने अपने देश की लीग में प्रतिस्पर्धा की कमी को सीधे तौर पर हाइलाइट किया है।

पूर्व पाक क्रिकेटर ने बताया, IPL क्यों है PSL से आर्थिक रूप से मजबूत

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुल 215.45 करोड़ की राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च की गई थी, जबकि पीएसएल 2026 का कुल खर्च ऑक्शन में केवल 63.18 करोड़ रहा। दोनों लीग के प्राइज मनी में भी बड़ा अंतर है। आईपीएल की प्राइज मनी लगभग 20 करोड़ रुपये है (2025 के आंकड़ों के अनुसार), जबकि पीएसएल में विजेता टीम को 5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 4.3 करोड़ रुपये मिलते हैं। इस आंकड़े से साफ है कि वित्तीय रूप से आईपीएल, पीएसएल से कहीं आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here