नई दिल्ली : भारतीय वनडे क्रिकेट में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज़ हुए हैं, जिन्होंने अपने शानदार खेल से पूरी दुनिया का दिल जीता है। वर्तमान समय में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। वनडे क्रिकेट में भले ही कई बड़े रिकॉर्ड बने हों, लेकिन जब भारत की ओर से सबसे तेज़ शतक लगाने की बात आती है, तो विराट कोहली का नाम सबसे आगे नजर आता है, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से इस उपलब्धि को खास बना दिया।
कोहली का जलवा बरकरार: 13 वर्षों से नहीं टूटा यह खास रिकॉर्ड
वनडे प्रारूप में जहां विराट कोहली भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं इस सूची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, केएल राहुल, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, केदार जाधव, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों से भी आगे नजर आते हैं। कोहली ने साल 2013 में भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वनडे शतक जड़कर यह खास उपलब्धि हासिल की थी, और उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।
कोहली ने 52 गेंदें पर लगाया था वनडे शतक
विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बैटर हैं और साल 2013 में उन्होंने ये कमाल 52 गेंदों पर जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर हैं जिन्हें कोहली ने पीछे छोड़ा था। सहवाग ने 60 गेंदों पर शतक लगाया था और उन्होंने ऐसा साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में किया था। तीसरे नंबर पर भी इस सूची में कोहली ही हैं जिन्होंने 2013 में ही नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 61 गेंदों पर शतक लगाया था।
अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड कायम, रोहित-युवराज-रैना नहीं कर सके पार
भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर केएल राहुल और मोहम्मद अजहरुद्दीन काबिज हैं, जिन्होंने 62-62 गेंद पर यह कारनामा किया। वहीं पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 63 गेंद में शतक जड़ा। छठे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 64 गेंद पर शतक पूरी की, जबकि केदार जाधव ने 65 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में आठवें स्थान पर सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 66-66 गेंद में शतक लगाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद पर और यूसुफ पठान ने 68 गेंद में वनडे शतक जड़कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
वनडे इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले टॉप 10 बैटर्स
विराट कोहली – 52 गेंद
वीरेंद्र सहवाग – 60 गेंद
विराट कोहली – 61 गेंद
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 62 गेंद
केएल राहुल – 62 गेंद
रोहित शर्मा – 63 गेंद
युवराज सिंह – 64 गेंद
केदार जाधव – 65 गेंद
सुरेश रैना – 66 गेंद
वीरेंद्र सहवाग – 66 गेंद
श्रेयस अय्यर – 67 गेंद
यूसुफ पठान – 68 गेंद


