गुवाहाटी। IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने ऑलराउंडर Dasun Shanaka को अपनी टीम में शामिल किया है। शानका सैम करन की जगह टीम में आए हैं, जो ग्रोइन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शानका ने अपनी PSL टीम Lahore Qalandars को छोड़कर RR में शामिल होने का फ़ैसला किया और इस डील की कागज़ी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। हालिया T20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें टीम के लिए उपयुक्त विकल्प साबित किया, जिसमें उन्होंने ओमान के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक और पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए थे।
इस बदलाव के साथ RR के विदेशी खिलाड़ी खेमे में और गहराई आ गई है। टीम के पास पहले से ही शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और एडम जैम्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। RR अपना IPL 2026 अभियान 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शुरू करेगी।


