प्रैक्टिस मैच में जीशान ने ईशान को आउट कर दिखाया जोश, किशन हंसते हुए लौटे

0

हैदराबाद। बीते शनिवार, 21 मार्च को IPL 2026 की तैयारी में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें 26 साल के लेग स्पिनर Zeeshan Ansari ने अपने स्टैंड-इन कप्तान Ishan Kishan को आउट कर सभी का ध्यान खींचा। दूसरी पारी के 8वें ओवर में ईशान किशन ने ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़कर 20 रन बना लिए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर जीशान ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट करा दिया। विकेट लेने के बाद जीशान ने उंगली उठाकर ईशान को मैदान से बाहर जाने का संकेत दिया। इस पर ईशान मुस्कुराते हुए पवेलियन लौट गए।

इस प्रैक्टिस मैच में ईशान किशन को नियमित कप्तान Pat Cummins की गैरमौजूदगी में कप्तानी सौंपी गई थी। उपकप्तान की भूमिका में Abhishek Sharma थे। पैट कमिंस इंजरी से रिकवर कर रहे हैं और शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे। टीम हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर आई है, जिसमें ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में इस बार प्रमुख खिलाड़ी हैं: पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंज, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here